फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Youth dies of drowning due to drowning in river went fishing

Chhindwara News: पेंच नदी में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ने गया था

Wed, 28 Sep 2022 10:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

मेखनंद पिता घूड़न कहार पेंचनदी में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से गया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पंचमाना तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को  सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara News Youth dies of drowning due to drowning in river went fishing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की पेंच नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी न्यूटन अंतर्गत पगारा पंचायत पैजनवाड़ा निवासी 35 वर्षीय मेखनंद पिता घूड़न कहार पेंचनदी में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से गया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पंचमाना तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को  सौंप दिया है। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि पैजनवाड़ा निवासी मेखनंद कहार ने गांव कोंडरा में पेंचनदी में मछली पकड़ने के लिए सोमवार शाम को जाल बिछाया था। मंगलवार सुबह वह मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन शाम तक वापस नहीं आया, जिसके बाद उसकी पत्नी देवकी बाई उसे तलाशती हुई नदी घाट पर पहुंची तो वह पानी में मृत अवस्था में मिला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद परासिया टीआई प्रतीक्षा मार्को भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed