फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara news: Suspicious death of a woman who went to a birthday party in Tamiya

Chhindwara: जन्मदिन पार्टी में गई महिला की संदिग्ध मौत, अस्पताल छोड़ गए भाजयुमो नेता पर परिजनों ने लगाए आरोप

Sat, 13 Jan 2024 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 09:27 PM IST
सार

तामिया के झील पिपरिया की एक महिला अपनी सहेली के घर जन्मदिन की पार्टी के लिए गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का आरोप है तामिया बंगाई क्षेत्र के एक भाजपा युवा मोर्चा नेता पर उन्हें शक है। 

विज्ञापन
Chhindwara news: Suspicious death of a woman who went to a birthday party in Tamiya
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तामिया के झील पिपरिया की एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, जिसको लेकर परिजनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर आरोप लगाया है। दरअसल महिला का नाम पुष्पा इवनाती (29) बताया जा रहा है। महिला घर से अपनी सहेली के घर जन्मदिन की पार्टी के लिए गई थी। देर रात तक वह नहीं लौटी। थोड़ी देर बाद जब उसके फोन पर परिजनों ने बात की तो एक अन्य महिला ने कॉल रिसीव की। उक्त महिला ने बताया कि पुष्पा बात करने की स्थिति में नहीं है, जिसके बाद तत्काल परिजन अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुष्पा को युवा मोर्चा नेता गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया में लेकर आया था। महिला को छोड़कर वो वहां से चला गया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है तामिया बंगाई क्षेत्र के एक भाजपा युवा मोर्चा नेता पर उन्हें शक है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में भी की है, लेकिन पुलिस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed