फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Reputation of veterans at stake in Sausar

Chhindwara: सौसर में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण

Thu, 29 Sep 2022 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 12:55 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के सौसर में बीते 10 साल से परिषद में कांग्रेस की सत्ता बरकरार है, लेकिन इस बार कई वॉर्डों में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिली। कल 30 सितंबर को आने वाले परिणाम चौंका सकते हैं।

विज्ञापन
Chhindwara News Reputation of veterans at stake in Sausar
सौसर में किसे मिलेगी कुर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सौसर में मतदान का सामान्य प्रतिशत राजनीतिक समीक्षकों को पेशोपेश में डाल रहा है। दस साल से परिषद पर काबिज रही कांग्रेस फिर से सत्ता पाने का सपना देख रही है तो इधर भाजपा नेता इस बार परिषद की सत्ता पाने पूरी तरह आशान्वित दिख रहे हैं। नगर के 15 वॉर्डों में से 9 वॉर्डो में पहली बार तीसरा राजनीतिक दल आप पार्टी मैदान में होने से इन वॉर्डों में प्रमुख राजनीतिक दलों के समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के किसी भी वॉर्ड में कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला नहीं हुआ है। 4 वॉर्डों में त्रिकोणीय तो दो वॉर्ड में बसपा ने भी अपनी ताकत दिखाई है। नगर में 10 वॉर्डों में ही 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इसमें वॉर्ड 1 से 9 व 12 के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया तो 70 फीसदी से अधिक वाले वॉर्डों में 10, 11, 13 व 14 में सामान्य तो 60 फीसदी से अधिक मतदान कर वॉर्ड 15 में वोटरों ने मतदान में कम उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


बागी बिगाड़ेंगे समीकरण
सौसर के अधिकांश वॉर्डो में बागियों द्वारा कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों के बीच के मुकाबले को त्रिकोणीय संघर्ष में बदलकर रख दिया है। वॉर्ड क्रमांक 15 में भाजपा ने संगीता खुषाल उफा तथा कांग्रेस ने अलका बारस्कर के अलावा पूर्व जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा भमोरे ने भी मैदान में दम भरा था। वॉर्ड 13 में भाजपा ने बापू ठाकरे तथा कांग्रेस ने लाला पवार को टिकट दिया। इस वॉर्ड में निर्दलीय नितिन धोटे ने भी दमखम के साथ चुनाव लड़ा। वॉर्ड 12 की स्थिति काफी रोचक रही। इस वॉर्ड में कांग्रेस ने माधुरी सुधीर ठाकरे तथा भाजपा सुरेखा इंदरचंद्र डागा को टिकट दिया। वहीं, भाजपा के बागी बतौर माया भूतड़ा मैदान में थी। वॉर्ड 11, 5, 6, 7 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण इन वॉर्डो का आंकलन निकालने में कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों को पसीना छूट रहा है। आगामी 30 सितम्बर को आने वाले चुनाव परिणाम काफी रोचक रहने वाले हैं। वही दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों द्वारा नगर पालिका में अपनी सरकार बनाये जाने के दावे किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed