फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Puja Bobde of Nettle reached KBC hot seat Episode will air this week

MP News: बिछुआ की पूजा का कमाल, केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने नजर आएंगी

Thu, 25 Aug 2022 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 10:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली एक स्कूल संचालिका ने कमाल कर दिखाया है। वह 'कौन बनेगा करोड़पति' में अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगी। उनका एपिसोड इसी हफ्ते प्रसारित होगा।

विज्ञापन
Chhindwara News Puja Bobde of Nettle reached KBC hot seat Episode will air this week
स्कूल संचालिका पूजा बोबडे - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली स्कूल संचालिका पूजा बोबडे कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगी। उनका एपिसोड इसी हफ्ते प्रसारित होगा। दरअसल, बिछुआ में रहने वाली पूजा बोबडे (32) एक निजी स्कूल चलाती हैं। पिछले दो साल से कौन बनेगा करोड़पति का शो देखते आ रही हैं। उनकी इक्छा भी थी कि वह भी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर कौन बनेगा करोड़पति खेलें, जिसको लेकर वह लगातार पिछले दो साल से इस गेम में एंट्री का प्रयास कर रही थीं। इस बार वह रामनवमी के दिन क्विज में सफल भी हो गईं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा बोबडे ने बताया कि वह दो साल से देख रही थीं केबीसी। बिछुआ निवासी पूजा बीई इलेक्ट्रॉनिक्स पास आउट हैं और निजी स्कूल की डायरेक्टर हैं। पूजा ने बीई इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएड और एमए इंग्लिश तक की पढ़ाई की है। पूजा विवावहित हैं, उनका एक बेटा और बेटी है। पूजा अपने पति के साथ मिलकर निजी सीबीएससी हाई स्कूल चलाती हैं।
विज्ञापन


बोबडे का कहना है, मैं एजुकेशन से जुड़ी होने की वजह से अखबार और टीवी चैनल देखना मेरी हॉबी है। इस पूरे खेल में मुझे यहां तक पहुंचाने में मेरी हॉबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुझे कंप्यूटर ने रेंडमैली बहुत कठिन प्रश्न दिया, जिसका उत्तर गूगल में भी मिलना मुश्किल है। वह प्रश्न कार्यक्रम के प्रसारण से पहले सार्वजनिक करना केबीसी की पॉलिसी के खिलाफ है, इसलिए मैं बता नहीं सकती। प्रश्न इतिहास और करेंट अफेयर्स से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने बताया, मैंने उस पर फोन ए फ्रेंड ऑप्शन चुना, लेकिन मेरे सहयोगी उस समय ट्रेन यात्रा में थे। लेकिन केबीसी ट्रेन में बैठे बैक ग्राउंड का अलाऊ नहीं करता, इसके बाद मैंने मेरे दूसरे सहयोगी से मदद ली। वह गणित के एक्सपर्ट होने की वजह से इस सवाल का जबाब नहीं दे पाए, आखिरकार मुझे गेम से क्विट करना पड़ा। मेरी तमन्ना थी कि मैं अमिताभ जी के सामने हॉट सीट पर बैठूं और वह साकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed