फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Eye Flu Cases Increased In MP's Chhindwara, Health Department Advisory for Conjunctivitis

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में आई फ्लू के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

Fri, 28 Jul 2023 10:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में इन दिनों आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना आने वाले करीब 25 मरीज आई फ्लू से संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं, पांढुर्णा में भी आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Chhindwara News: Eye Flu Cases Increased In MP's Chhindwara, Health Department Advisory for Conjunctivitis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में कंजेक्टिवाइटिस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 25 मरीज नेत्र रोग के आ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एम के सोनिया ने बताया कि जिला अस्पताल में 50 पेशेंट की ओपीडी है । इनमें से 25 पेशेंट बच्चे और युवा आई फ्लू से संक्रमित आ रहे है। दिन-ब-दिन इस रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चे इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। परिवार में एक व्यक्ति के संक्रमित होने से लगभग पूरा परिवार इसकी चपेट में आ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पांढुर्णा में सबसे ज्यादा मरीज
दरअसल सीमावर्ती जिले नागपुर में आई फ्लू फैला हुआ है, जिसके कारण पांढुर्ना ब्लॉक में भी इस रोग के मरीज देखे जा रहे हैं, जिसके चलते यहां 50 से 70 मरीज एक दिन में अस्पताल पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • आंखों को छूने से पहले हाथ धो लें।
  • संक्रमित का टॉवल, तकिया, आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
  • संक्रमित व्यक्ति से आई टू आई कांटेक्ट से बचें।
  •  बाहर से आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोएं।
  • आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें।
  • आंखों से निकलने वाले द्रव को गीले कपड़े से कई बार साफ करें।
  • आंखों में लालीमा होने पर नेत्र चिकित्सक से इलाज कराएं।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना किसी ड्रॉप को आंख में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed