{"_id":"64186704bd5c1476c2057e04","slug":"chhindwara-mother-hanged-herself-on-her-son-s-birthday-upset-with-her-drunken-husband-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बेटे के जन्मदिन पर मां ने फांसी लगा ली, शराबी पति से थी दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बेटे के जन्मदिन पर मां ने फांसी लगा ली, शराबी पति से थी दुखी
Mon, 20 Mar 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:31 PM IST
सार
बेटे के जन्मदिन पर भी पति शराब पीकर आया था, इससे नाराज महिला ने पति से विवाद के बाद रात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र में शनिवार को बेटे के जन्मदिन के मौके पर मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के जन्मदिन पर भी पति शराब पीकर आया था, इससे नाराज महिला ने पति से विवाद के बाद रात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी 23 वर्षीय करीना पति विक्की उर्फ निकेश चौटेले ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 18 मार्च को करीना के पांच साल के बेटे का जन्मदिन था। बेटे के जन्मदिन पर पति विक्की शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात से नाराज करीना और विक्की के बीच विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद विक्की घर से कहीं निकल गया था। इस दौरान करीना ने बेटे को सुलाया और फांसी लगाकर जान दे दी। विक्की जब घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सीएसपी अमन मिश्रा का कहना है कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।