{"_id":"644fe2c41ef71bf1c8059a26","slug":"chhindwara-bee-attacked-near-devrani-dai-waterfall-in-chhindwara-10-people-injured-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मधुमक्खी के हमले में 10 लोग घायल, देवरानी दाई झरने के पास देव पूजन के लिए उमड़ी थी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मधुमक्खी के हमले में 10 लोग घायल, देवरानी दाई झरने के पास देव पूजन के लिए उमड़ी थी भीड़
Mon, 01 May 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 09:33 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में देवरानी दाई झरने के पास देव पूजन के लिए भीड़ उमड़ी थी। तभी अचानक मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस दौरान 10 लोग घायल हो गए। हमले के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले में 10 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के घटामाली नदी के देवरानी जलप्रपात पर सोमवार को मुधमक्खियों ने सैकड़ों लोगों की भीड़ पर हमला कर दिया। सभी देवरानी मंदिर में बड़ा देव पूजन के लिए उपस्थित हुए थे। इसी दौरान सभी लोग पूजा करने जा रहे थे। मधुमक्खियां इस दौरान भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने लोगों को बुरी तरह से काटा। कई लोग जंगल में भाग गए। कुछ लोग मधुमक्खियों से बचने नदी में पानी में बैठ गए। कुछ गए वहीं ओढकर बैठ गए। इसके बाद भी दस लोग खुद को नहीं बचा पाए। इन लोगों को 108 एंबुलेंस से परासिया लाया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार देकर इनका परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे आशाराम परानी ने बताया कि चार सौ से ज्यादा लोग देवरानी में मौजूद थे। बड़ा देव पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। सभी पूजन करने के लिए एकत्रित होकर जा रहे थे, उसी दौरान मधुमक्खियां भड़कीं। सभी का परासिया में अस्पताल में उपचार किया गया। यहां इनमें से एक व्यक्ति को मिरगी भी आ गई। इस सप्ताह मधुमक्खियों के हमले का ये दूसरा मामला है। इससे पहले सेतपरास में भी मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया था। अस्पताल में आशाराम परानी, पंचम परानी, चमन परानी, सकन परानी, बनबारी लाल, रोम बाई, दुर्गा परानी, प्रहलाद परानी, आदित्य परानी और प्यारी बाई को उपचार के लिए परासिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
400 से ज्यादा लोगों की थी भीड़...
यहां पर लगभग 400 से ज्यादा लोगों की भीड़ थी। अचानक यहां पर पूजन के दौरान धुंआ उठा और देखते ही देखते मधुमक्खी पूरे झुंड के साथ भीड़ पर टूट पड़ी, जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में लोगों ने भागकर यहां से जान बचाई। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
