{"_id":"64852ccbf2c9ff93080e4233","slug":"chhindwara-accident-news-engineering-student-dies-after-being-hit-by-a-bus-at-lodhikheda-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: बस के पिछले हिस्से से टकराई मोटरसाइकिल, चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: बस के पिछले हिस्से से टकराई मोटरसाइकिल, चपेट में आने से इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत
Sun, 11 Jun 2023 07:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:39 AM IST
सार
सांईराम ट्रेवल्स की बस छिंदवाडा से नागपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार श्रद्धा देवरे (उम्र 22 वर्ष) एवं लखन सिंह देवरे बोरगांव की ओर जा रहे थे। तभी बस के पिछले हिस्से से मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में श्रद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा में बस की चपेट में आने से एक इंजीनियरिंग की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। लोधीखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांईराम ट्रेवल्स की बस MP 22 P 2440 छिंदवाडा से नागपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार श्रद्धा देवरे (उम्र 22 वर्ष) एवं लखन सिंह देवरे बोरगांव की ओर जा रहे थे। तभी बस के पिछले हिस्से से मोटर साइकिल की टक्कर हो गई, जिससें श्रद्धा लखन सिंह देवरे की मौकास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पिता लखन को मामूली चोटें आई हैं।
श्रद्धा भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना नागपुर-छिंदवाडा मार्ग के धोतकी-बोरगांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
श्रद्धा भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना नागपुर-छिंदवाडा मार्ग के धोतकी-बोरगांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
