फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: A thug from Rajasthan cheated 26 lakhs

Chhindwara: राजस्थान के ठग ने की 26 लाख की ठगी, कम दाम में अस्पताल खरीदने का झांसा देकर दो लोगों को लगाया चूना

Sun, 20 Nov 2022 09:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में दो लोगों को राजस्थान के एक ठग ने स्वयं को डॉक्टर बताकर 26 लाख का चूना लगा दिया। जबलपुर में लाखों का अस्पताल कम दामों ने दिलाने के नाम पर ये ठगी की गई। पुलिस ठगोरे की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Chhindwara: A thug from Rajasthan cheated 26 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो लोगों को राजस्थान के एक ठग ने स्वयं को डॉक्टर बताकर 26 लाख का चूना लगा दिया। जबलपुर में लाखों का अस्पताल कम दामों ने दिलाने के नाम पर ये ठगी की गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला लगभग डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि सुरेश पिता चंपालाल शर्मा राजस्थान के जोधपुर के बोरूदा के रहता है। वह डेढ़ साल पहले पाटनी पेट्रोल पंप के पास बने कोंटा आई केयर हॉस्पिटल में काम करता था। वह परासिया रोड स्थित पूजा होटल में रूम लेकर रह रहा था। उसी होटल में काम करने वाले जैतपुर निवासी प्रमोद सूर्यवंशी और पठरानाई निवासी निरंजन सूर्यवंशी से सुरेश की पहचान हो गई। सुरेश ने दोनों के बारे में जानकारी जुटाई फिर झांसे में लेना शुरू कर दिया। सुरेश स्वयं को डॉक्टर बताता था। 
विज्ञापन


सुरेश पिता चंपालाल शर्मा ने बातों-बातों में एक दिन प्रमोद और निरंजन को जबलपुर में एक अस्पताल के बारे में बताया। कहा कि जबलपुर में अस्पताल 40 लाख रुपये में बिक रहा है, जो काफी कम दाम में है। जिसे बाद में बेचकर काफी फायदा कमाया जा सकता है। सुरेश ने दावा किया कि छह महीने में ही हॉस्पिटल 90 लाख रुपये में बेचा जा सकता है। इसी सौदे का झांसा देकर पीड़ितों ने सुरेश ने 28 लाख रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद दोनों को जब कुछ हाथ नहीं लगा तो उन्होंने पड़ताल की। इसके बाद दोनों को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। डेढ़ साल से वे रुपयों के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आखिरकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश शर्मा के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed