फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: 2 girls including the bride's real niece died after having the wedding dinner, 12 guests serious

Chhindwara: शादी का खाना खाने के बाद दुल्हन की सगी भतीजी समेत 2 बच्चियों की मौत, 12 मेहमान गंभीर

Tue, 17 May 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 May 2022 11:02 AM IST
सार

कोडिया में एक शादी समारोह का खाना खाने के बाद करीब 14 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Chhindwara: 2 girls including the bride's real niece died after having the wedding dinner, 12 guests serious
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा ग्राम के कोडिया में एक शादी समारोह का खाना खाने के बाद करीब 14 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लावाघोघरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कोडिया में रविवार रात को जिंदु उईके के यहां बेटी की शादी थी, विदाई के बाद यहां देर रात तक मेहमान खाना खा रहे थे। पार्टी में ग्राम ढोलनखापा और कोडिया के कुछ लोग अपने परिवार के साथ भोजन करने गए थे। जब भोजन कर वे अपने घर लौटे तो उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। इस दौरान पलक पिता मेखलाल उईके 8 वर्ष की तबीयत बिगड़ी, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कराया गया, लेकिन सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं गांव की ही 12 वर्षीय अक्षरा पिता मनकलाल निवासी कोडिया की सुबह मौत हो गई। वहीं, समारोह से भोजन कर लौटे लगभग 12 लोगों की भी सुबह तक तबीयत बिगड़ गई जिन्हें, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इन लोगों को कराया गया भर्ती
फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई मंदा, शारदा, अमन, कांति, संगीता, देवीदास, अमिता, निशा
रविना, दुर्गा मर्सकोले, ललिता इवनाती, सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शादी समारोह में करीब 100 लोगों ने शाम को खाना खाया था, जिनमें से केवल 15 लोगों की ही तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। बाकी सभी स्वस्थ हैं। जान गंवाने वाली मासूम पलक का पीएम कराया जा रहा है रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा होगा। पलक दुल्हन की सगी भतीजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद नकुल नाथ ने जताया शोक
मासूम बच्चियों की मौत पर छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने गंभीर लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed