{"_id":"650ffe449c9d7a809d0e9645","slug":"supporters-of-two-leaders-clashed-during-the-janakrosh-yatra-congress-party-and-organization-were-disgraced-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: जनआक्रोश यात्रा के दौरान भिड़े दो नेताओं के समर्थक, कांग्रेस पार्टी और संगठन की हुई किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: जनआक्रोश यात्रा के दौरान भिड़े दो नेताओं के समर्थक, कांग्रेस पार्टी और संगठन की हुई किरकिरी
Sun, 24 Sep 2023 02:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:46 PM IST
सार
छतरपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा में राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा और पूर्व विधायक मुन्ना राजा के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
छतरपुर में जनआक्रोश को संबोधित करते कांग्रेस नेता।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों में ही विवाद की खबरें लगातार आ रही हैं। अब छतरपुर जिले में दो गुट भिड़ गए। विवाद चाहे जिस कारण हुआ हो पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा विवादों में पड़ती दिख रही है।
बता दें कि शनिवार को छतरपुर जिले में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेस के ही दो दिग्गज नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया गया है कि जनआक्रोश यात्रा की जनसभा राजनगर में चल रही थी इसी दौरान राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा और पूर्व विधायक मुन्ना राजा के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि इस विवाद की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है, लेकिन समर्थकों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ-साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक मुन्ना राजा के समर्थक जनसभा के दौरान तख्तियां दिखाकर मुन्ना राजा को टिकट देने की मांग कर रहे थे साथ ही नातीराजा के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर रहे थे, जिसके बाद नातीराजा के समर्थक भी उग्र हो गए थे।