Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Police Seize Pickup Loaded with Gutkha, Trader Flees; Food Safety Officer Faces Questions

छतरपुर: अवैध गुटखे से भरी पिकअप जब्त, चकमा देकर कारोबारी फरार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

Thu, 05 Nov 2026 07:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

छतरपुर में यातायात पुलिस ने गुटखा और पान मसाले से भरी पिकअप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कारोबारी नवल साहू अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Police Seize Pickup Loaded with Gutkha, Trader Flees; Food Safety Officer Faces Questions
छतरपुर में गुटखे से भरी पिकअप पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही पान मसाला और गुटखे से ठसाठस भरी एक पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी को रोका लेकिन पुलिस के हाथ आते ही वाहन चालक और कारोबारी नवल साहू अपने सहयोगियों के साथ मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पिकअप में तिरपाल से ढंककर गुटखा और पान मसाला ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ चार पहिया गाड़ियां पिकअप के आगे-आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रही थीं। आशंका है कि यह अवैध सामग्री मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई उजागर हो पाएगी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में किराए के मकानों तथा गोदामों को ठिकाना बनाकर यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है। इस मामले में जीएसटी चोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा: उज्ज्वला योजना में फर्जीवाड़ा, 20 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की भूमिका पर उठे सवाल
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी की भूमिका और कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। घटना के समय कारोबारी नवल साहू खुद दस्तावेज लेकर अधिकारी के सामने खड़ा था। सामने आए वीडियो में भी कागजात अधिकारी के हाथों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक मौजूदगी के बीच मुख्य आरोपी का चकमा देकर भाग निकलना अधिकारियों की सतर्कता पर सवाल उठाता है।

जांच रिपोर्ट दबाने के आरोप
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर पूर्व में भी जब्त किए गए गुटखे की जांच रिपोर्ट दबाने के आरोप लग चुके हैं। किराए के मकानों और गोदामों से चल रहे इस काले कारोबार में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed