Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Rapid Gunfire Near College Tiraha, Shopkeeper Pleads for Life as Bullet Hits His Leg

छतरपुर: कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा दुकानदार, पैर में लगी गोली

Fri, 06 Nov 2026 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:38 AM IST
सार

छतरपुर के कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात समोसे की दुकान संचालित करने वाले युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक पर लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां चलाने का आरोप है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Rapid Gunfire Near College Tiraha, Shopkeeper Pleads for Life as Bullet Hits His Leg
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के व्यस्त कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। यहां समोसे की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया पर गोली चलाने का गंभीर आरोप रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर किए। इनमें एक गोली उसके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने पर चलाने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पीड़ित मुनमुन चौरसिया ने बताया कि वह नाश्ते की दुकान संचालित करता है। देर रात वह खाना पैक कराने के लिए गया था, तभी संजू अग्रवाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उससे बहस करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि पहली गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद दूसरी गोली सीने की तरफ चलाई गई लेकिन उसने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली गई। पीड़ित के मुताबिक उसने अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर और मां की कसम देकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई, तब जाकर फायरिंग रुकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धनतेरस पर आज मुरैना से ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री की सौगात देंगे सीएम, अब तक 17.09 लाख रजिस्ट्रियां पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना एक्सीलेंस स्कूल नंबर-1 के सामने महाराजा कॉलेज के पास की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह और गोली चलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed