{"_id":"679867ebfc09d0efe10f8705","slug":"stone-pelting-on-kumbh-mela-special-train-at-harpalpur-station-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stone Pelting: कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, हरपालपुर स्टेशन का मामला…झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stone Pelting: कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, हरपालपुर स्टेशन का मामला…झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन
Tue, 28 Jan 2025 10:45 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:45 AM IST
सार
Stone Pelting: हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात झांसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रही ट्रेन पर स्थानीय यात्रियों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 1 बजे की है, जब प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर आक्रोशित होकर पथराव और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
ट्रेन में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों द्वारा कोच में पथराव करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसी स्थिति में जब ट्रेन झांसी से चलकर हरपालपुर के रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन के गेट नहीं खोले जा रहे थे।
विज्ञापन
अंदर बैठे यात्रियों ने गेट लॉक कर रखा हुआ था। गेट ने खोलने पर प्लेटफार्म पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और कोच में पथराव कर दिया, जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पुलिस की समझाइश के बाद रवाना हुई ट्रेन
हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। जानकारी लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया, खजुराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है। रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने को कह रहे थे। जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
