फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur mutilated body was found in forest department Ganj nursery sensation spread in area

Chhatarpur News: वन विभाग की गंज नर्सरी में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैसी सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Mar 2025 07:26 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

छतरपुर जिले में वन विभाग की गंज नर्सरी में करीब 30 साल के युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Chhatarpur mutilated body was found in forest department Ganj nursery sensation spread in area
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में वन विभाग की गंज नर्सरी में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना और मामले की जानकारी लगने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


बमीठा पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक का शव तकरीबन आठ से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। वन विभाग की नर्सरी में मिले युवक के शव में काले रंग की चड्डी (अंडरवियर) मात्र पहने हुए है। युवक के दोनों हाथ पैर जंगली जानवरों ने खा लिए हैं।
विज्ञापन


शव को PM के लिए भिजवाया
बमीठा थाना SI हरदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर अज्ञात युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत पर काम रहे किसान पर भालू ने किया हमला
छतरपुर में किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरयानी में गुरुवार को जंगली भालू के हमले से किसान के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि खरयानी निवासी 45 वर्षीय सूरत पुत्र गोविंदा आदिवासी दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर फसल को एकत्रित कर रहा था, तभी जंगल की ओर से आए एक भाले ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर डाला। सूरत द्वारा जब शोर मचाया गया, तब आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई।


गंभीर हालत में वन विभाग के वाहन से उसे पहले किशनगढ़ अस्पताल ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सूरत को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चूंकि सूरत की हालत बेहद गंभीर है, जिसके चलते देर शाम उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed