फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   SDM Reprimanded For Irregularities In Fertilizer Distribution in Chhatarpur

Chhatarpur News: खाद वितरण में अनियमितता मिलने पर SDM ने लगाई फटकार, कार्रवाई के लिए DM को भेजा प्रतिवेदन

Sat, 09 Dec 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में खाद वितरण में की जा रही गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन तक पहुंची है। इस पर शनिवार को नौगांव एसडीएम विशा मघवानी ने कृषि उपज मंडी स्थित डबल लॉक खाद वितरण का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
SDM Reprimanded For Irregularities In Fertilizer Distribution in Chhatarpur
नौगांव एसडीएम विशा मघवानी ने औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के हरपालपुर में किसानों को खाद वितरण में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर  शनिवार को नौगांव एसडीएम विशा मघवानी ने हरपालपुर के कृषि उपज मंडी स्थित डबल लॉक खाद वितरण का औचक निरीक्षण किया। यहां किसानों को आवश्यक दस्तावेजों के बिना ही खाद का मनमाने तरीके से खाद वितरण किया जा रहा है। स्टॉक एवं पोस मशीन में गड़बड़ी मिलने पर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


एसडीएम विशा मघवानी ने बताया कि डबल लॉक गोदाम जहां से खाद का वितरण हो रहा, वहां गोदाम में जाने के सीढ़ियां न होने किसानों गोदाम में जाने दिक्कतों का सामना पर पड़ रहा था। गोदाम प्रभारी जल्द निर्माण के निर्देश दिए हैं। कृषि उपज मंडी में स्थित डबल लॉक कार्यालय जहां से खाद लेने आए किसानों को टोकन पर खाद का वितरण किया जा रहा था। यहां पदस्थ कर्मचारियों द्वारा खाद लेने आए किसानों को आवश्यक दस्तावेजों बिना ही मनमाने तरीके खाद का वितरण किया जा रहा था, जिससे पात्र किसानों को खाद न मिलकर अपात्र किसानों को मिल रहा था। साथ ही स्टॉक व वितरण रजिस्टर, वितरण मशीन सही नहीं मिली है।
विज्ञापन


इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कर्मचारियों द्वारा मनमानी तरीके से नियमों को दरकिनार कर खाद का वितरण किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों को जब्त कर मौके पर पंचनामा बनाकर खाद वितरण में भारी गड़बड़ी व लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन जिला कलेक्टर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया, खाद वितरण में यहां काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed