फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Pandit Dhirendra Shastri Statement After Breaking Silence Governments Should Only Create Two Castes Rich and P

Dhirendra Shastri: 'देश में होनी चाहिए सिर्फ दो ही जातियां,' नौदिनी मौन व्रत के बाद धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Mon, 14 Oct 2024 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

शारदीय नवरात्रि में नौदिनी मौन व्रत रखने के बाद बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार के सामने मांग रही है कि भारत के विकास के लिए भारत में केवल दो जातियां होनी चाहिए।

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Shastri Statement After Breaking Silence Governments Should Only Create Two Castes Rich and P
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। जहां बागेश्वरबाबा ने सीधा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सरकारों को ज्यादा जाति बनाने का शौक है तो गरीब और अमीर सिर्फ दो ही जाति बनाएं। वहीं, उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ऐसा नहीं कि बाबा बागेश्वर ने पहली बार बयान दिया है। सुर्खियों में बने रहने के लिए वह अपनी झोली से नए-नए बयान निकालते और जारी करते रहते हैं और उन बयानों का देश-दुनिया में काफी असर होता है। अब भारत की गली-गली में केवल बजरंग बली की चलेगी, अगर तुम राम के नहीं तो किसी काम के नहीं। उन्होंने कहा कि हमने नौ दिनों में तैयारी कर ली है कि अब भारत में जात-पात, भेद-भाव, ऊंच-नीच, छुआछूत को हम मिटाकर रहेंगे। हमने भारत में तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, सरनेम तो सबके रहेंगे। लेकिन अब सरकार को दो ही जातियां बनानी चाहिए, अगर सरकार को जाति बनाने का शौक है तो दो जाति बना दी जानी चाहिए एक अमीर की और एक गरीब की। ताकि भारत का विकास हो भारत समृद्ध हो, ताकि गरीबों के साथ अन्यान और अत्याचार न हो। भारत में वर्तमान में हो रहे अंधविश्वास को इसी बल पर रोका जा सकता है। कोई भी सरकार काम नहीं करेगी। अब तुम्हें खुद सरकार बनना पड़ेगा। केवल बागेश्वर बाबा हिंदू राष्ट्र नहीं बना पाएंगे। अब भारत के प्रत्येक युवा भाई बहन को बागेश्वर बाबा बनना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed