{"_id":"66f7e295d2ce978747059c0b","slug":"mp-news-chhatarpur-wife-committed-suicide-by-jumping-into-well-after-seeing-her-husband-face-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पति का चेहरा देखते ही कुएं में कूदकर पत्नी ने दी जान, ससुर ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पति का चेहरा देखते ही कुएं में कूदकर पत्नी ने दी जान, ससुर ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप
Sat, 28 Sep 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला पति का चेहरा नहीं देखना चाह रही थी। वहीं, महिला के पति पर अवैध संबंध के भी आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र की रानीताल चौकी अंतर्गत ग्राम सिग्रामपुरा में डेढ़ साल बाद घर आए पति को देख कर महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला ने आत्मघाती कदम पति के किसी दूसरी महिला से सबंध होने के चलते उठाया है, यह आरोप महिला के पिता ने लगाए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दरगुवां निवासी मृतिका के पिता लक्ष्मन साहू के मुताबिक, उसने अपनी लड़की मालती साहू की शादी लगभग 15 साल पहले सिग्रामपुरा निवासी सोनू साहू के साथ की थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति हैदराबाद में काम करता है और वहीं रहता है। जहां उसके किसी अन्य महिला से संबंध हैं। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे सिग्रामपुरा में रहते थे।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी पत्नी को थी, जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। वहीं, महिला का पति सोनू साहू ज्यादातर हैदराबाद में रहता था और जब वह शाम को डेढ़ साल बाद सिग्रामपुरा स्थित अपने घर आया तो महिला ने उसका मुंह देखते ही घर के सामने बने सार्वजनिक कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
हालांकि, मृतिका के पति ने लड़ाई झगड़े की बात स्वीकारते हुए अन्य आरोपों को नकार दिया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
