फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Khajuraho Film Festival: Raja Bundela accused of fraud of 33 lakhs, youth warns- I will kill myself in front o

Khajuraho Film Festival: राजा बुंदेला पर 33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, युवक की चेतावनी- CM के सामने दूंगा जान

Sun, 08 Dec 2024 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजा बुंदेला पर ट्रेवल व्यवसायी साकेत गुप्ता ने 33 लाख रुपए का भुगतान न करने का आरोप लगाया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत पर अनसुनी के बाद साकेत ने आत्महत्या की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Khajuraho Film Festival: Raja Bundela accused of fraud of 33 lakhs, youth warns- I will kill myself in front o
युवक ने राजा बुंदेला के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजक और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला पर टूर्स एंड ट्रेवल्स व्यवसायी साकेत गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साकेत का कहना है कि राजा बुंदेला ने उनसे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल और ओरछा राम उत्सव के लिए टिकट बुकिंग और ट्रांसपोर्ट का काम करवाया, लेकिन 33 लाख रुपए का भुगतान अब तक नहीं किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिकायतकर्ता साकेत गुप्ता का आरोप है कि वह अपनी रकम के लिए लगातार राजा बुंदेला से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ तारीख दी जाती है। मामले को लेकर साकेत ने खजुराहो में पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत की, परंतु मंत्री ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर साकेत ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह मुख्यमंत्री के सामने आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल ऑडियो ने बढ़ाई हलचल
साकेत गुप्ता ने राजा बुंदेला के कई ऑडियो सार्वजनिक किए हैं, जिनमें राजा पैसे चुकाने का आश्वासन देते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें 60 लाख रुपए शासन से मिलने हैं। इन ऑडियो क्लिप्स के वायरल होने से फिल्म फेस्टिवल विवादों के घेरे में आ गया है।

युवक की शिकायत
वहीं अब उक्त मामले में राजा बुंदेला की तरफ से उक्त पीड़ित व्यक्ति/व्यापारी की खजुराहो थाना पथाने में और प्रतिलिपि SP के नाम खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल के लेटर हेड पर शिकायत की गई है। जिसमें शिकायतकर्ता शिवम सिंह, संचालन प्रमुख, प्रयास प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड है।

स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप
इससे पहले भी खजुराहो फिल्म फेस्टिवल पर स्थानीय कलाकारों और व्यवसायियों की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फेस्टिवल के जरिए केवल बाहरी कलाकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों को उनके काम का भुगतान तक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed