फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   In Chhatarpur, when DJ stopped playing on son's birthday, angry mother ate poison,

Chhatarpur: बेटे के जन्मदिन में डीजे बजाना बंद किया तो नाराज मां ने खाया जहर, डांस न कर पाने से थी नाराज

Thu, 04 Aug 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 02:42 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक महिला ने बेटे के जन्मदिन पर डीजे बंद करने से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने गुस्से में जहर खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
In Chhatarpur, when DJ stopped playing on son's birthday, angry mother ate poison,
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में एक महिला ने बेटे के जन्मदिन पर डीजे बंद करने से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने गुस्से में जहर खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गुरसारी गांव की है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय ज्योति अहिरवार के बेटे का जन्मदिन था, इस दौरान घर में ही डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। लेकिन रात के वक्त सास-ससुर ने डीजे की तेज आवाज से गुस्से में आकर गाली-गलौज की और डीजे बंद करा दिया। महिला को सास-ससुर के व्यवहार से दुख पहुंचा और खुलकर बेटे का जन्मदिन का जश्न न मना पाने का सोचकर उसने जान देने की कोशिश की। अगले दिन बहू ने गुस्से में सास ससुर से लड़ाई की और जहर खा लिया। 
विज्ञापन


वहीं, महिला के सास-ससुर का कहना है कि रात बहुत हो चुकी थी। आस पड़ोस के लोगों को भी डीजे की तेज आवाज से परेशानी हो रही थी, इसलिए डीजे बंद कराने के लिए कहा था। अगले दिन बहू सभी लोगों को उल्टा-सीधा बकने लगी, जिससे विवाद हो गया। गुस्से में आकर बहू ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बहू हम लोगों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed