फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Gutters of railway department used in building construction

Chhatarpur: भवन निर्माण में इस्तेमाल हुए रेल विभाग के गाटर, रेलवे पुलिस ने दबिश देकर शुरू की मामले की जांच

Mon, 03 Feb 2025 09:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Feb 2025 09:29 AM IST
सार

Chhatarpur: रेल विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पड़ताल की है। विभागीय सूत्रों की मानें तो भवन में लगाए गए गाटर रेलवे की संपत्ति हैं, जिसे मकान गिराकर जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Gutters of railway department used in building construction
रेल की पटरियों से बना डाला मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनगर थाना क्षेत्र की चौबर पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम भुस्का में एक व्यक्ति द्वारा रेल विभाग के लोहे का इस्तेमाल अपने घर के निर्माण में किया है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद रविवार को रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने गांव में दबिश देकर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पंचायत सचिव चन्द्र प्रकाश पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भवन चौबर पंचायत के सरपंच पुत्र अर्जुन सिंह गिन्नी राजा का है, जिसमें रेल विभाग के गाटर लगाए गए हैं। इस आशय की शिकायत भुस्का निवासी साहब सिंह, दंगल सिंह, लोचन सिंह, जीवन सिंह, देव सिंह, पहलवान सिंह आदि ग्रामीणों ने रेलवे मंडल झांसी के डीआरएम तथा खजुराहो रेलवे पुलिस से की थी।
विज्ञापन


जिसके बाद रविवार को रेल विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पड़ताल की है। विभागीय सूत्रों की मानें तो भवन में लगाए गए गाटर रेलवे की संपत्ति हैं, जिसे मकान गिराकर जब्त किया जाएगा। ग्रामीणों से मिली शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने जांच की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed