फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Farmers upset over urea fertilizer blocked the road, police removed it

यूरिया संकट पर फूटा गुस्सा: छतरपुर में किसानों ने हाईवे जाम किया, पुलिस ने बलपूर्वक हटाया; कैसे बिगड़ी स्थिति?

Mon, 08 Dec 2025 04:47 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Dec 2025 04:47 PM IST
सार

बड़ामलहरा में यूरिया खाद की पर्ची को लेकर परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों की बढ़ती नाराजगी पर पुलिस ने उन्हें हटाकर मार्ग बहाल कराया।

विज्ञापन
Farmers upset over urea fertilizer blocked the road, police removed it
बड़ामलहरा थाना परिसर के सामने यूरिया खाद की पर्ची पर ठनी रॉर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना परिसर के सामने यूरिया खाद की पर्ची के लिए परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हालात अफरा-तफरी वाले हो गए।

विज्ञापन

जाम के दौरान किसानों ने यूरिया खाद वितरण में लापरवाही, प्रशासनिक अक्षमता और खाद की कथित कालाबाजारी को लेकर जोरदार नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले किसानों को समझाइश दी, लेकिन नहीं मानने पर उन्हें बलपूर्वक हटाकर हाईवे को खाली कराया।

विज्ञापन


स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही
प्रशासन के अनुसार थाना परिसर में यूरिया पर्ची वितरण के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं और रविवार को भी खाद का वितरण किया गया था। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान सुबह-सुबह लाइनों में पहुंच जा रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ने पर पुलिस को स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP: खजुराहो में CM डॉ. मोहन यादव ने खाद्य विभाग की ली समीक्षा बैठक, जानें किन योजनाओं व उपलब्धियों पर की चर्चा


सीएम भी मौजूद हैं छतरपुर में

गौरतलब है कि खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समीक्षा बैठक और कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। ऐसे में यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों के साथ-साथ प्रशासनिक अमले पर भी अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed