{"_id":"649e42f736dd6e5e4e0d9327","slug":"chhatarpur-nine-goats-standing-under-a-tree-died-due-to-lightning-dead-bodies-buried-in-the-ground-after-pm-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियों की मौत, पीएम के बाद जमीन में दफनाए गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियों की मौत, पीएम के बाद जमीन में दफनाए गए शव
Fri, 30 Jun 2023 08:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:20 AM IST
सार
छतरपुर के खजुराहो में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी नौ बकरियों की बिजली गिरने से मौत हो गई। सभी बकरियों का पीएम कर उनके शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी नौ बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। बकरियों का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। घटना जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के सकेरा गांव की है, जहां बारिश के चलते बकरियां पेड़ के नीचे खड़ी हुईं थीं, इसी दौरान बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते पेड़ के नीचे खड़ी बकरियों में से नौ बकरियों की मौत हो गई।
मामले में कामता आदिवासी ने बताया कि बारिश के दौरान बकरियां भीगने से बचने के लिये पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं थीं। इसी दौरान बादलों की गरज के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़ीं नौ बकरियां उसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना और मामले की जानकारी लगाने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और कार्यवाही में जुट गई है।