फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News case was registered against youth who had scuffle with constable fight was done in public

Chhatarpur News: आरक्षक के साथ हाथापाई करने वाले युवक पर मामला दर्ज, नशे में धुत था युवक

Tue, 11 Jul 2023 08:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

Chhatarpur News: छतरपुर जिले में आरक्षक के साथ हाथापाई करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। नशे में धुत युवक सड़क पर आरक्षक से सरेआम मारपीट किया था। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है।

विज्ञापन
Chhatarpur News case was registered against youth who had scuffle with constable fight was done in public
युवक पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बीते रोज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक पुलिस आरक्षक और युवक के बीच हुए विवाद का था। बताया गया है कि नशे में धुत युवक द्वारा लड़कियों पर छींटाकशी की जा रही थी और जब पुलिस आरक्षक ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने तैश में आकर उसके साथ हाथापाई कर दी। आरक्षक की शिकायत पर हाथापाई करने वाले युवक के विरूद्ध सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम अजय प्रताप सिंह बघेल है और वह कांग्रेस के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का नगर उपाध्यक्ष है। बीते रोज अजय प्रताप सिंह द्वारा नशे की हालत में छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लड़कियों पर छींटाकशी की जा रही थी, तभी मौके पर मौजूद खजुराहो थाने के आरक्षक मनीष दुबे ने अजय को रोका। आरक्षक के टोकने से अजय बौखला गया और उसने आरक्षक मनीष दुबे के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के बाद आरक्षक मनीष दुबे ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अजय प्रताप सिंह बघेल की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि इस मामले में सिविल लाइन थाने में अजय प्रताप सिंह के विरूद्ध धारा- 353, 332, 186, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed