{"_id":"663dc46b830b8f0c40086fa0","slug":"chhatarpur-news-attack-on-farm-owner-and-sharecropper-in-bageshwar-dham-referred-to-gwalior-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में खेत मालिक और बटाईदार पर हमला, दोनों की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में खेत मालिक और बटाईदार पर हमला, दोनों की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर किया
Fri, 10 May 2024 12:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 May 2024 12:23 PM IST
सार
अज्ञात बदमाशों के हमले में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। चर्चा है कि जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा थाने के ग्राम गढ़ा यानि बागेश्वर धाम में गुरुवार रात आम डकार खेत पर खेत मालिक और बटाईदार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, दूसरे बटाईदार गणेशपुरवा निवासी पवन कुशवाहा का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गढ़ा निवासी सेवक राम चौबे ने पुलिस को बताया कि कल रात करीब 9 बजे उन्होंने छतरपुर स्थित अपने घर से चचेरे भाई विक्की से पिता गणेश प्रसाद चौबे को फोन लगवाया तो उन्होंने बताया कि किसी ने उन पर हमला कर दिया है। वे आम डकार खेत में बरिया के पास मेड़ पर पड़े हैं। जिसके बाद परिजन गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बटाईदार खजवा राजनगर निवासी सुरेश पटेल को तलाश किया तो खेत में बने टपरा में वह भी घायल हालत में पड़ा मिला। उसे भी अस्पताल भिजवाया गया। दूसरे बटाईदार गणेशपुरवा निवासी पवन कुशवाहा का खेत पर कोई पता नहीं चला। सेवक राम चौबे ने पुलिस को बताया कि दोनों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उनके सिर, मुंह में गंभीर चोट आई है, वे बोल भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
छतरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कातिलाना हमले की वजह पता नहीं चल सकी। लेकिन, चर्चा है कि जमीनी विवाद के चलते यह वारदात हुई है। फिलहाल घायल गणेश प्रसाद चौबे के पुत्र सेवक राम चौबे की रिपोर्ट पर बमीठा पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
