फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: 20 thousand prize Abdul Samir arrested, NSA action, sent to jail for three months

Chhatarpur News: 20 हजार के इनामी अब्दुल समीर गिरफ्तार, NSA की कार्यवाही, तीन माह के लिए भेजा जेल

Sat, 02 Sep 2023 05:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस ने छतरपुर में पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश अब्दुल समीर को पकड़ा है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्यवाही की गई है। तीन माह के लिए उसे जेल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur News: 20 thousand prize Abdul Samir arrested, NSA action, sent to jail for three months
छतरपुर में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने जिले में आतंक का पर्याय बन चुके 20,000 रुपये के इनामी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध में फरार आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर को पकड़ लिया है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होगी। आरोपी पर पुलिस को धोखा देने के लिए हुलिया बदलकर एवं पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रहकर फ़रारी काटने का आरोप था।
विज्ञापन


मामले में छतरपुर रेंज डीआईजी ललित शाक्यवार और एसपी अमित सांघी ने टीम गठित कर कुख्यात बदमाश की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिया था। इस पर टीम ने साइबर सेल के सहयोग से कुख्यात बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


20 हजार का इनाम घोषित था
कुख्यात आदतन आरोपी भैया काटर पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देना, गाली-गलौज, मारपीट, बलवा एवं अवैध हथियार रखने के कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


NSA की कार्यवाही 3 माह के लिए भेजा जेल...
जिला मजिस्ट्रेट छतरपुर संदीप जी.आर. ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के प्रतिवेदन पर एक सितंबर 2023 से आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर, उम्र 42 वर्ष, के विरुद्ध कार्यवाही की है। जिला मजिस्ट्रेट ने लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति में कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से उसे रासुका 1980 की धारा 3 उपधारा (2) के अधीन निरूद्ध किया है। आरोपी अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर को तीन माह के लिये निरूद्ध किया गया है। इस आदेश पर  कोतवाली थाने पुलिस द्वारा आदेश की तामीली कराई गई और आरोपी को छतरपुर जिला जेल में भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed