{"_id":"6327216f8904b92c5b09fc8d","slug":"chhatarpur-newborn-found-in-bushes-passersby-reached-hospital-after-hearing-cry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: झाड़ियों में मिला नवजात, राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: झाड़ियों में मिला नवजात, राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर पहुंचाया अस्पताल
Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
सार
छतरपुर में नदी किनारे झाड़ियों में नवजात मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्चा कहां से लाकर फेंका गया है। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झाड़ियों में नवजात मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन नदी के किनारे नवजात बच्चा मिलने से सनसनी फैल गई। झाडियों में पड़े बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे को जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार पन्ना-छतरपुर सीमा से गुजरने वाली केन नदी पुल के पास बमीठा थाना क्षेत्र के टौरिया टेक गांव में सड़क किनारे झाडियों में कोई बच्चे को फेंक गया। मामला शनिवार देर शाम का है। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात बच्चे को झाड़ियों से बाहर निकाला और 108 की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चंद्रनगर भिजवाया। यहां से बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया है। एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि बच्चे मिलने की सूचना पर पहुंचे थे। जांच में पता चला है कि नवजात बच्चे के पैर में डिलीवरी के बाद लगने वाली चिट मिली है। जिससे पन्ना के एक अस्पताल में डिलीवरी होने की बात सामने आ रही है। बमीठा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। नवजात बच्चे को किसने और किन परिस्थितियों में फेंका है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।