{"_id":"6707edc004def27d6d085eeb","slug":"chhatarpur-attempt-to-kidnap-student-while-returning-home-from-school-kidnappers-fled-after-being-chased-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: स्कूल से घर जाते समय छात्र के अपहरण का प्रयास, पीछा करने पर अपहरणकर्ता छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: स्कूल से घर जाते समय छात्र के अपहरण का प्रयास, पीछा करने पर अपहरणकर्ता छोड़कर भागे
Thu, 10 Oct 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:38 PM IST
सार
स्कूल से घर जाते समय एक छात्र के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वहीं, अपहरण के प्रयास करने के ही दौरान अपहरणकर्ता का पीछा करने पर वह छात्र को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार शाम स्कूल से घर जाते समय एक छात्र का अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना को अंजाम देकर अपहरणकर्ता छात्र को ले जा रहे थे। तभी कुछ लोगों के पीछा करने पर अपहरणकर्ताओं ने छात्र को रास्ते में छोड़ दिया और भाग गए। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब पांच बजे छात्र सरवर खान स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। तभी पुलिस लाइन तिराहा के पास स्कॉर्पियो वाहन से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्र के चिल्लाने पर बाइक सवारों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, जिससे अपहरणकर्ता छात्र को पन्ना नाका पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 137 (2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस टीम तस्दीक कर रही है। बालक से भी पूछताछ जारी है, उसके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
