फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: A firecracker exploded in the hand of a 10-year-old child, he found a bomb on the road while playi

Chhatarpur: दस साल के बच्चे के हाथ में फटा पटाखा, खेलते समय रास्ते पर मिला था बम

Mon, 23 Dec 2024 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:52 PM IST
सार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गनेशपुरा में 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Chhatarpur: A firecracker exploded in the hand of a 10-year-old child, he found a bomb on the road while playi
छतरपुर में बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा में एक 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा ब्लास्ट होने से वह बुरी तरह घायल हुआ है। बच्चे के पिता बलराम कुशवाहा ने बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र घर से खेत पर जा रहा था तभी रास्ते में उसे पटाखा पड़ा मिला जो कि उसने उठा लिया। इसके बाद वह खेत पर पहुंचा और उसने पटाखे को जलाया जो कि उसके हाथ में ही ब्लास्ट हो गया। पटाखा हाथ में फटने से बच्चे के हाथ, पैर और मुंह में गंभीर चोंटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जिसका ऑपरेशन कर उसे ट्रामा सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिजन बोले पटाखे स्व हुआ ब्लास्ट..
मामले में बच्चे के चाचा भूपेंद्र ने बताया कि हम लोग सुबह खेत में काम करने के लिए गए हुए थे उस समय हमारा बच्चा घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान उसे कहीं से पटाखा मिल गया, जिसे उसने जलाया तो वह ब्लास्ट हो गया जिससे उसके हाथ, चहरे, शरीर में कई जगह चोट लगी है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी नहीं
उक्त मामले पर जब गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा से बात की तो उनका कहना है कि मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है न ही मेरे पास कोई सूचना आई है, हालांकि आपके द्वरा हमें जानकारी प्राप्त हुई है अब हम मामले में जांच और कार्यवाही करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed