फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   A young man died due to electric shock while filling water

MP News: पानी भरते समय करंट लगने से युवक की मौत, मंदिर के कुएं से पीने का पानी भरते समय हुआ हादसा

Tue, 13 Aug 2024 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

MP News: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बमीठा के सद्दूपूरा निवासी की बेनीगंज बांध भोले शंकर के मंदिर में करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man died due to electric shock while filling water
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक लखन पिता रंजीता अहिरवार (40) बेनीगंज बांध में पौधा रोपड़ की रखवाली करता था। सुबह 11 बजे पत्नी अर्चना रोटी (खाना) लेकर आई तो लखन अहिरवार पीने के लिए पानी भरने को रामचरण पटेल के आश्रम गया, जहां पानी भरने के बाद विद्युत तार को ऊपर उठाया तो उस तार में कट था, जिसे हाथ की उंगलियों में करंट लग गया, जिससे लखन अहिरवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जब लखन अहिरवार पानी लेकर प्लांटेशन नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी अर्चना अहिरवार मंदिर के कुआं पर गई, जहां लखन अहिरवार को देखकर स्तब्ध रह गई और रोने लगी, अर्चना अहिरवार की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। इधर, घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना प्रभारी मोहर सिंह सिकरवार और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed