फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   65-year-old woman burnt alive in stubble fire In chhatarpur

Chhatarpur: नरवाई की आग ने गांव को किया खाक, 65 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत; प्रशासन मौके पर पहुंचा

Sat, 03 May 2025 09:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 May 2025 09:36 PM IST
सार

MP: गांव के कई कच्चे-पक्के मकान आग की लपटों में आ गए। इस हादसे में गुलाबरानी यादव (65) नामक महिला घर के भीतर फंसी रह गई और वह बाहर नहीं निकल सकी जिसकी वजह से वह जिंदा जल गई। 

विज्ञापन
65-year-old woman burnt alive in stubble fire In chhatarpur
आग लगने की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत रामटोरिया के मजरा चिरोला गांव में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत में नरवाई जलाने से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई ग्रामीणों के घर और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के समय खेतों में नरवाई जल रही थी, तभी अचानक तेज आंधी चलने लगी और आग फैलते हुए गांव तक पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गांव के कई कच्चे-पक्के मकान आग की लपटों में आ गए। इस हादसे में गुलाबरानी यादव (65) नामक महिला घर के भीतर फंसी रह गई और वह बाहर नहीं निकल सकी जिसकी वजह से वह जिंदा जल गई। 

विज्ञापन


पढ़ें: अज्ञात कारणों से लगी आग ने 12 मकान को लिया चपेट में, हवाओं ने किया भड़काने का काम...जानें    

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार घुवारा कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जो राहत और जांच कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed