{"_id":"62529b3871a4994100698fc7","slug":"chhatarpur-the-divider-of-death-dozens-of-accidents-have-happened-so-far-unaware-and-silent-even-knowing-the-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: मौत के डिवाइडर, अब तक हो चुके दर्जनों हादसे, प्रशासन जानकर भी अनजान और मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: मौत के डिवाइडर, अब तक हो चुके दर्जनों हादसे, प्रशासन जानकर भी अनजान और मौन
Sun, 10 Apr 2022 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:24 PM IST
सार
छतरपुर शहर में बेतरतीब बने डिवाइडर जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन डिवाइडरों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों की मानें तो गलत तरीके से बने डिवाइडर अब मौत का सबब बन रहे हैं, जिसके चलते लोगों की जान पर बन पड़ी है। इसके पहले भी डिवाइडर से टकराकर कई मौतें हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
छतरपुर शहर में बेतरतीब बने डिवाइडर जानलेवा साबित हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर शहर में बेतरतीब बने डिवाइडर जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन डिवाइडरों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों की मानें तो गलत तरीके से बने डिवाइडर अब मौत का सबब बन रहे हैं, जिसके चलते लोगों की जान पर बन पड़ी है। इसके पहले भी डिवाइडर से टकराकर कई मौतें हो चुकीं हैं।
ताजा मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नौगांव रोड स्थित बाबूराम चौरसिया पेट्रोल पंप के सामने का है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार (MP 17 CC 1689) डिवाइडर पर टकरा गई और उस पर चढ़ गई। जिसमें बैठे आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जो एक्सीडेंट और भीड़ के कहर के डर से गाड़ी छोड़कर भाग गए तो वहीं इस हादसे में एक स्कूटी सवार महिला बाल-बाल बच गई वरना असकी जान चली जाती।
प्रत्यक्षदर्शियों प्रह्लाद चौरसिया और रणछोर चौरसिया की मानें तो अब यह डिवाइडर मौत के डिवाइडर साबित हो रहे हैं। सड़क पर जगह है नहीं और डिवाइडर बना दिए गए हैं। सड़क के बीच और किनारे दोनों जगह खंभे हैं। सड़क किनारे DP लगी हुई है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लचर है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।