फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: rioters pelted stones in aerial fire, beat the youth with a belt; Two women injured in stone pelting

छतरपुर: हुड़दंगियों ने किया पथराव-हवाई फायर, युवक को बेल्ट से पीटा; पत्थर लगने से दो महिलाएं घायल

Fri, 18 Mar 2022 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

छतरपुर में होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। शराब के नशे में इन युवकों ने एक युवक को पीट दिया। उसके घर पर पथराव किया। हवाई फायरिंग की बात भी कही जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: rioters pelted stones in aerial fire, beat the youth with a belt; Two women injured in stone pelting
इस घर पर पथराव किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना की छत्रसाल नगर राधा कॉलोनी में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक व्यक्तियों द्वारा घरों में पथराव कर फ़ायरिंग करने का मामला सामने आया है जहां एक युवक को बेल्टों से पीटा तो पथराव में दो महिलाएं चंदा अहिरवार और मनीषा अहिरवार घायल हुई हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीब 1 बजे की है, जब मोहल्ले में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान शराब के नशे में लोकनाथ, सौरव प्रजापति, गोलू सेन, बृजेंद्र साहू, छप्पू आदिवासी सहित 3 अन्य लोग राजू अहिरवार के घर पर आए और हुड़दंग करने लगे। रवि अहिरवार ने विरोध किया तो बेल्टों और लात-घूसों से मारपीट करने लगे। लोगों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो वे भाग गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद एकत्रित होकर रवि अहिरवार के घर के बाहर पहुंचकर हवाई फायरिंग कर पत्थरों एवं ईंटों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्थर लगने से दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। राजू अहिरवार ने घर के अंदर से हंड्रेड डायल को कॉल किया और मौके पर पुलिस को बुलाया। रात्रि में ही जाकर सिविल लाइन थाने में घटना के संबंध में आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड वासियों का कहना है कि ये आपराधिक व्यक्ति हैं जो कि आए दिन जुआ खेलते हैं और किसी ना किसी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। जिस वजह से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थान पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed