फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Police caught 3 permanent warranties, were absconding in 16 year old cases

छतरपुर: 3 स्थाई वारंटियों को पुलिस ने दबोचा, 16 साल पुराने मामले में थे फरार 

Wed, 23 Mar 2022 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 02:58 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने 16 साल पुराने मामले में फरार 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Police caught 3 permanent warranties, were absconding in 16 year old cases
नौगांव पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में फरार स्थाई वारंटियों की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 16 साल पुराने मामले में तीन स्थाई वारंटियों को मध्य प्रदेश-उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया ने बताया कि स्थाई वारंटियों के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की 3 अलग-अलग टीमों द्वारा 3 स्थाई वांरटियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार वारंटियों में जयचन्द्र पिता निरपत राजपूत (उम्र 31 वर्ष) निवासी उमरिया थाना जरिया जिला हमीरपुर को धारा 457, 34 में ग्राम उमरिया जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश से, आनन्द पिता देवीदयाल चढार (उम्र 36 वर्ष निवासी नौगांव) को धारा 203/17 धारा 13 जुआ एक्ट में ग्राम करोला थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ से और अख्तयार अहमद पिता अच्छन अहमद मुसलमान निवासी ग्राम टहरौली जिला झांसी से धारा 279,337,338 में गिरफ्तार  किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed