फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Police action on illegal weapons, four people arrested from four places

छतरपुर: अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, चार जगह से चार लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 01:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 01:31 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार मिलने के मामले में चार प्रकरण दर्ज किए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए हैं। तीन के पास चाकू तो एक के पास से देसी कट्टा जब्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Police action on illegal weapons, four people arrested from four places
Chhatarpur: अलग-अलग लोगों से पुलिस ने हथियार जब्त किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार मिलने के मामले में चार प्रकरण दर्ज किए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए हैं। तीन के पास चाकू तो एक के पास से देसी कट्टा जब्त किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन पुष्पेंद्र मिश्रा और पुलिस टीम ने चार अलग-अलग आरोपियों से चार अवैध हथियार जब्त किए हैं। जिसमें से एक कट्टा 315 बोर और जिंदा कारतूस सहित तीन अन्य आरोपियों से अलग-अलग धारदार हथियार चाकू जब्त किए गए। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम उर्फ लकी बाजपेई के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा, एक जिंदा  कारतूस व एक खाली कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी देवेंद्र पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी संस्कार स्कूल के पीछे खजजू कॉलोनी सिविल लाइन के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी देवेंद्र पिता बीरेंद्र यादव निवासी हिम्मतपुरा सटाई के कब्जे से एक धारदार चाकू मिला है। आरोपी संतोष उर्फ रवि पिता दीना यादव निवासी हिम्मतपुरा थाना सटाई के कब्जे से भी एक धारदार चाकू पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed