फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News: The family went to the village to prepare for the farewell of the daughter, the thieves cleaned their hands on lakhs in the deserted house

Chhatarpur News: बेटी की विदाई की तैयारियों के लिए गांव गया था परिवार, सूने घर में चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ

Sat, 28 May 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 28 May 2022 08:10 PM IST
सार

छतरपुर में एक सूने घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। परिवार शादी के कार्यक्रम में गया था। जब लौटकर आया तो घटना का पता चला। ढाई लाख की नकदी, 50 ग्राम सोना तथा एक किलो चांदी चोरी होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Chhatarpur News: The family went to the village to prepare for the farewell of the daughter, the thieves cleaned their hands on lakhs in the deserted house
इस सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड पर रहने वाला पटेल परिवार जब अपने गांव गया हुआ था तभी चोरों ने उसके सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पीड़ित उपकरण पटेल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 मई 22 को हुई थी, जिसकी पहली विदा की तैयारियों को लेकर वह अपने परिवार सहित गृह ग्राम पनौठा गया था। जब वह देरी रोड स्थित अपने घर वापस आया तो उसके दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था एवं घर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपए नगद, एक किलो चांदी के जेवरात एवं लगभग 50 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

 
पटेल ने बताया कि उक्त रुपए सुनार को देने के लिए घर में रखे थे। उपकरण पटेल ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed