{"_id":"629772433ddaf02dd01c22ad","slug":"chhatarpur-news-grandmother-and-grandson-were-going-to-the-wedding-ceremony-grandson-died-on-the-spot-in-a-road-accident-and-grandmother-died-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: शादी समारोह में जा रहे थे दादी-पोते, सड़क हादसे में पोते ने मौके पर तो दादी ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: शादी समारोह में जा रहे थे दादी-पोते, सड़क हादसे में पोते ने मौके पर तो दादी ने अस्पताल में तोड़ा दम
Wed, 01 Jun 2022 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 07:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। आठ साल के पोते और 50 साल की दादी ने घटना में दम तोड़ा है। ये शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में 12 साल की बच्ची भी घायल हुई है। मृतका के बेटे ने घटना की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। आठ साल के पोते और 50 साल की दादी ने घटना में दम तोड़ा है। ये शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुछी गांव निवासी 50 वर्षीय भागवती अहिरवार अपनी 12 वर्षीय नातिन काजल, 8 साल के पोते कृष्णा को लेकर अपने पति हरिराम अहिरवार के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने राजापुर गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। आठ साल के कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल दादी की जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल ले जाते समय मंगलवार रात में मौत हो गई। काजल को भी चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह की घटना और मौत से ही परिजनों का हाल बेहाल था तो वहीं शाम को एक और मौत होने से परिवार सदमे में हैं।