{"_id":"6218f58da0d3201bfa37674c","slug":"chhatarpur-murdered-in-enmity-dead-body-was-burnt-by-pouring-petrol-to-hide-identity-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: रंजिश में की थी हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर जलाया था शव, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: रंजिश में की थी हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर जलाया था शव, चार गिरफ्तार
Fri, 25 Feb 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:58 PM IST
सार
छतरपुर के नाले में मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रंजिश के चलते हत्या की गई थी।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने अंधेकत्ल से पर्दा उठाया है। राजनगर पुलिस को मंगलवार को कुटनी डेम के पास एक नाले मे अधजला युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान गढीमलहरा के रवि चौरसिया के रूप में हुई थी जो कि सोमवार से अपने घर से गायब था। उक्त मामले और हत्या का खुलासा एसपी सचिन शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
सपी ने बताया कि जिले के गढ़ीमलहरा निवासी रवि चौरसिया ने एक साल पहले राजबहादुर कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी थी। समय रहते दोनों की फिर दोस्ती हो गई, लेकिन राजबहादुर को इस बात की खुन्नस बनाए रखे रहा और वह अपनी बेइज्जती का बदला लेने की फिराक में लगा रहा। सोमवार को राजबहादुर ने रवि को कार चलाने सिखाने के लिए बुलाया और अपने साले और दो साढू भाइयों के साथ जाकर चारों ने मिलकर रवि की कुल्हाड़ी लाठी, डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया फिर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को कार में रखकर एक नाले मे फेंककर उसकी पहचान और हत्या के साक्ष्य मिटाने के चलते शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। बाद में पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया। जहां पुलिस ने अब चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।