फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Mother of seven children ran away from husband's house, accused of husband went with lover, police say woman went after telling everyone

छतरपुर : सात बच्चों की मां ने घर छोड़ा; पति का आरोप- प्रेमी के साथ भागी, पुलिस को भाई के घर मिली

Wed, 02 Feb 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 06:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सात बच्चों की मां पर परिवार छोड़कर प्रेमी संग भागने का आरोप है। पति का कहना है कि महिला घर से कागजात और दस हजार रुपये लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भाग गई है। हालांकि, पुलिस को जांच में वह उसके भाई के घर मिली है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Mother of seven children ran away from husband's house, accused of husband went with lover, police say woman went after telling everyone
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सात बच्चों की मां के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला घर से अपने कागजात और दस हजार रुपये लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भागी है। मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस को महिला ने बताया कि वह अपने भाई के घर है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरकला गांव का है। महिला का नाम कमला यादव बताया गया है। वह 38 साल की बताई जा रही है। उसके सात बच्चे हैं। सबसे छोटी संतान को वह साथ ले गई है। वह पिछले 10 दिनों से लापता है। पति ने कुछ दिन पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पति अशोक यादव का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। पुलिस की पड़ताल में सामने आ रहा है कि वह पति से प्रताड़ित होकर घर से निकली थी और अपने किसी भाई के यहां है।
विज्ञापन


पति अशोक का आरोप है कि उसे गांव के एक व्यक्ति पर शक भी है। पुलिस को भी जानकारी दी है। पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उसने पुलिस पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया। अशोक का कहना है कि पत्नी दस दिन से लापता है। घर में रखे रुपये भी ले गई, साथ में पहचान पत्र-फोटो जैसे दस्तावेज भी गायब है। वह थाने में रिपोर्ट करने गया था तो पुलिस ने भागने के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और तभी से वह पत्नी की तलाश में यहां-वहां भटक रहा है। थाने के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मातगुवां थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने फोन पर बताया कि हमने पति की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। महिला वयस्क है। वह अपनी मर्जी की मालिक है। कहीं भी किसी के साथ जा सकती है। आरोपों की सच्चाई महिला के आने पर स्पष्ट हो पाएगी। हमारी महिला से फोन पर बात हुई है। वह पति और बच्चों को बताकर ही आई है। कुछ दिनों में लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed