{"_id":"6220c6f905ec15442240bf8b","slug":"chhatarpur-lover-girlfriend-ran-away-in-anger-the-girl-s-family-members-beat-up-the-parents-of-the-young-man-then-the-couple-hanged-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: प्रेमी-प्रेमिका भागे, गुस्से में युवती के परिजनों ने युवक के माता-पिता को पीटा तो प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: प्रेमी-प्रेमिका भागे, गुस्से में युवती के परिजनों ने युवक के माता-पिता को पीटा तो प्रेमी युगल ने लगा ली फांसी
Thu, 03 Mar 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 07:17 PM IST
सार
छतरपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर से भागकर शादी करने वाली लड़की के परिवार वालों ने लड़के के माता-पिता को पीट दिया। जब ये बात प्रेमी युगल को पता चली तो दोनों ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रेमी युगल के फांसा लगाने के बाद पहुंची पुलिस को देख भीड़ लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर से भागकर शादी करने वाली लड़की के परिवार वालों ने लड़के के माता-पिता को पीट दिया। जब ये बात प्रेमी युगल को पता चली तो दोनों ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के लवकुशनगर हलउवा मोहाल में 2 दिन पहले एक लड़का-लड़की ने भाग कर शादी कर ली। इससे आक्रोशित लड़की वालों ने लड़के वालों के मां-बाप व अन्य परिजनों की जमकर पिटाई कर दी, जिस कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। जब यह बात भागे हुए लड़का-लड़की को पता चली तो उन दोनों ने ग्राम रनमऊ में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
लड़की के पिता मुन्नी लाल अनुरागी ने लवकुश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और कमलेश साहू थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया कि उन्होंने हमारी रिपोर्ट ठीक ढंग से दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने आज गांधी चबूतरा लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। कहा है कि लड़के वालों ने उन्हें मारा है, स्पष्ट रूप से उन्होंने सभी के नाम भी गिनाए।