{"_id":"6acf93d10f56b932e70a0951","slug":"chhatarpur-labourer-dies-over-pending-wages-harassment-daughters-wedding-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बकाया मजदूरी न मिलने पर प्रताड़ना से तंग आकर मजदूर ने दी जान, बेटी की शादी के लिए रुपयों की थी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बकाया मजदूरी न मिलने पर प्रताड़ना से तंग आकर मजदूर ने दी जान, बेटी की शादी के लिए रुपयों की थी जरूरत
Wed, 14 Oct 2026 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बकाया मजदूरी और कथित प्रताड़ना से परेशान विजय अहिरवार की सल्फास खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह पांच वर्षों से मजदूरी के भुगतान के लिए भटक रहे थे। बेटी की शादी के लिए रुपये मांगने पर मारपीट और अभद्रता की गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने सल्फास खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पीड़ित पिछले पांच वर्षों से मजदूरी के पैसों के लिए भटक रहा था। बेटी की शादी के लिए रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
ये भी पढ़ें- उमराह भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर डॉक्टर को भी ठगा; आरोपी गिरफ्तार
गढ़ीमलहरा निवासी विजय पिता पुनिया अहिरवार, अमित दिवाले के यहां पिछले पांच साल से मजदूरी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, काम के बदले उन्हें नकद मजदूरी देने के बजाय केवल राशन और जरूरत का सामान दिया जाता था। विजय की बड़ी बेटी के विवाह के समय भी मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। अब जब उनकी दूसरी बेटी का विवाह तय हुआ, तो उन्होंने अपनी बकाया राशि मांगी। आरोप है कि पैसे देने से इन्कार करते हुए उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। परिजनों का कहना है कि बेटी के विवाह की चिंता और लगातार मिल रही प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
बेटे का बयान और पुलिस कार्रवाई
मृतक के बेटे आशिक अहिरवार ने बताया कि उनके पिता ने अंतिम समय में अमित दिवाले द्वारा दी जा रही प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी थी। आशिक ने अपने पिता की मृत्यु के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी ओशो गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजन पीड़ित को सीधे जिला अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के दर्ज बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।