फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Jatashankar arrived before taking charge, took over the work late at night after worship

छतरपुर: पदभार ग्रहण करने से पहले जटाशंकर पहुंचे नए कलेक्टर, पूजा-अर्चना के बाद देर रात संभाला काम

Tue, 14 Dec 2021 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 04:03 PM IST
सार

जिले के नवागत कलेक्टर संदीप जीआर ने पदभार ग्रहण करने से पहले जटाशंकर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Chhatarpur: Jatashankar arrived before taking charge, took over the work late at night after worship
नवागत कलेक्टर ने किए जटाशंकर महादेव के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नवागत कलेक्टर संदीप जीआर ने पदभार ग्रहण करने से पहले जटाशंकर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छतरपुर जिले के नए कलेक्टर संदीप जीआर ने पद्भार संभाल लिया है। पद्भार संभालने के पूर्व वे जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जटाशंकर धाम में भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। यहां वेदमंत्रों के बीच उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। तदोपरांत वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने देर रात्रि को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

 
उनकी अगवानी के लिए सर्किट हाउस में एसडीएम यूसी मेहरा, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री आरएस शुक्ला के अलावा जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर चंदला विधायक राजश प्रजापति ने भी नए कलेक्टर से सर्किट हाउस में मुलाकात की और जिले की स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed