फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: In the meeting of the Chief Conservator of Forests, the slogans of DFO Hatao, Panna DFO were handed over the charge of the district.

छतरपुर: मुख्य वन संरक्षक की बैठक में DFO हटाओ के लगे नारे, पन्ना DFO को सौंपा गया जिले का प्रभार  

Sun, 06 Feb 2022 05:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 05:12 PM IST
सार

छतरपुर जिले में क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित बैठक में वनकर्मियों ने मुख्य वन संरक्षक अधिकारी के सामने डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Chhatarpur: In the meeting of the Chief Conservator of Forests, the slogans of DFO Hatao, Panna DFO were handed over the charge of the district.
छतरपुर: मुख्य वन संरक्षक के सामने विरोध प्रदर्शन करते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेन्द्र सिंह धाकड़ शनिवार को वन वृत्त कार्यालय में पहुंचे थे, जहां कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए एक  विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान मुख्य वन संरक्षक के सामने सर्विस रूल्स नियमों का उल्लंघन किया गया। आयोजित बैठक में DFO हटाओ और DFO मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। बैठक में रेंजर, वन्यकर्मी और रेंज अफसर शामिल थे, जिन्होंने छतरपुर डीएफओ का विरोध किया। कर्मचारियों के विरोध के बाद छतरपुर डीएफओ का चार्ज पन्ना डीएफओ को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


 
जानकारी के अनुसार मामला वन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों में चल रहे विरोध का है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों से कर्मचारियों और छतरपुर DFO अनुराग कुमार में काफी तना-तनी चल रही है। बैठक में कर्मचारियों और DFO के मतभेद और विवाद का मामला प्रमुख था, जिस पर घंटों बैठक के बाद सहमति न बनने के बाद कर्मचारी मुख्य वन संरक्षक के सामने ही DFO हटाओ और DFO अनुराग कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बैठक का बॉयकाट करते हुए निकल गए। इस दौरान बैठक में काफी हंगामा भी हुआ। वहीं, इस मामले में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेन्द्र सिंह धाकड़ ने कर्मचारियों के इस कृत्य को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है हालांकि उन्होंने किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई न करने की बात कही है। 
विज्ञापन


बैठक में मौजूद थे कई बड़े अधिकारी
मुख्य वन संरक्षक बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेंद्र सिंह धाकड़, CCF सागर अभिनव दुबे, DFO पन्ना पुनीत सोनकर, DFO टीकमगढ़ महेंद्र प्रताप परमार, सहित कई SDO, रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित सैकड़ों वनरक्षक मौजूद थे। वनकर्मियों के विरोध के बाद बैठक के कई दौरा जारी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना DFO को सौंपा गया छतरपुर DFO का प्रभार 
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धाकड़-एपीसीसीएफ भोपाल के बीच चार दौर की बैठक चली। जिसके बाद दक्षिण पन्ना DFO पुनीत सोनकर को छतरपुर जिले के DFO का चार्ज दिया गया है। बता दें छतरपुर DFO अनुराग कुमार पारिवारिक कारणों से बीते कुछ समय से मुख्यालय से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed