{"_id":"620fa49698cb4e7b7c76f109","slug":"chhatarpur-illegal-liquor-two-arrested-with-weapons-motorcycle-also-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: अवैध शराब, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: अवैध शराब, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
Fri, 18 Feb 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
छतरपुर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब, 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
छतरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब, 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
थाना प्रभारी अलीपुरा डीडी शाक्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध शराब, कट्टा लिए हरपालपुर जोरन से चिरवारी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने जोरन चिरवारी तिगैला पर आरोपी भूपेंद्र राजपूत निवासी मवैया थाना हरपालपुर एवं प्रकाश राजपूत निवासी मुंडारी थाना कुलपहाड़ को पुलिस हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से एक 32 बोर का देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 7 पेटी देसी शराब, एक डीलक्स बाइक जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय नौगांव में पेश किया गया, जहां से आरोपीगणों को जेल भेज दिया गया है।