फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Government documents are burning in the bonfire, SDM said action will be taken

छतरपुर: सरकारी दस्तावेज को अलाव में जला रहे, एसडीएम ने कहा कार्रवाई होगी

Wed, 19 Jan 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

छतरपुर बाल विकास विभाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी दस्तावेजों को जलाकर अफसर ठंड भगा रहे हैं। दस्तावेज जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम ने कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Government documents are burning in the bonfire, SDM said action will be taken
Chhatarpur: इस प्रकार जल रहे सरकारी दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर बाल विकास विभाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी दस्तावेजों को जलाकर अफसर ठंड भगा रहे हैं। दस्तावेज जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर महिला बाल विकास विभाग का है। जहां सरकारी दस्तावेजों को जलाकर ठंड भगाई जा रही है। छतरपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में भोपाल से आए बड़े-बड़े बंडलों में आंगनवाड़ियों के पत्रक/कार्ड और बुकलेट (जिनमें गर्भवती महिलाओं, टीकाकरण, बच्चों के आहारा, डाइट, कुपोषित संबंधी जानकारी साझा की जाती है) की फ्रेश प्रतियां जलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद आग तापते जिला महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता से ज़ब हमने सरकारी डॉक्युमेंट्स (पत्रक/किताबें) जलाने की वजह पूछी तो जलाने की सहमति देते हुए उन्होंने कहा कि हां यह सरकारी डॉक्युमेंट्स हैं, और हमारा विभाग है हम ही इसे जला रहे हैं तो इसमें आपको क्या आपत्ति है। और कड़ाके की ठंड है तो तापने के लिए जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उक्त पूरे मामले में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे बड़ी लापरवाही करार दिया है और साथ ही कहा है कि इस सरकार में अधिकारी लापरवाही और निरंकुश हो गए हैं। उन्हें किसी का भय नहीं रहा। वह सरकारी संपत्ति दस्तावेजों को आग में जलाकर संबंधित विभाग और प्रदेश की सरकार को तापने पर तुले हुए हैं।

मामले में एसडीएम यूसी मेहरा का कहना है कि अगर ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed