Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhatarpur four month old girl dies under suspicious circumstances footwari

छतरपुर: फुटवारी में चार माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले छिलने जैसे निशान

Wed, 25 Nov 2026 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 09:47 PM IST
सार

छतरपुर जिले के फुटवारी गांव में चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के कूल्हे के पीछे छिलने जैसे निशान मिले हैं। परिजनों ने कीड़े के काटने या जहरीले पदार्थ के संपर्क की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
chhatarpur four month old girl dies under suspicious circumstances footwari
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम फुटवारी में चार माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर पर कूल्हे के पीछे छिलने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बच्ची का पिता लखन बंशकार बकरियां चराने के लिए जंगल गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसका भतीजा जंगल पहुंचा और बच्ची की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता घर पहुंचा, जहां बच्ची अचेत अवस्था में मिली। परिजन तत्काल बच्ची को भगवां अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे बड़ा मलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ': भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर मिले निशान, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर कूल्हे के पीछे छिलने जैसे निशान पाए गए हैं। परिजनों ने किसी कीड़े के काटने या जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के पिता अपने परिजनों के साथ भगवां थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि ग्राम फुटवारी में चार माह की बच्ची की मौत के मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की राय आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed