{"_id":"61ebe9874f42f35179358e7b","slug":"chhatarpur-fight-between-accountant-and-employees-in-pechai-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पीएचई विभाग में लेखापाल और कर्मचारियों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पीएचई विभाग में लेखापाल और कर्मचारियों के बीच मारपीट
Sat, 22 Jan 2022 04:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:57 PM IST
सार
छतरपुर जिले में PHE विभाग के लेखापाल और कर्मचारियों बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने लेखापाल को कमरे में बंद कर के मारपीट की,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
छतरपुर में पीएचई विभाग में कर्मचारियों और लेखापाल के बीच विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में PHE विभाग के लेखापाल और कर्मचारियों बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक PHE विभाग के लेखापाल आनंद दयाल का पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विभाग के करीब 10 कर्मचारियों ने एकसाथ मिलकर लेखापाल को कमरे में बंद कर जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो लेखापाल के कैमरे में कैद हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही SDM यूसी मेहरा थाना अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभागीय लेखापाल आनंद दयाल बीते एक साल से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत करते आ रहे हैं। पूर्व कार्यपालन यंत्री महेन्द्र सिंह भाऊ के कार्यकाल में नल जल योजना में हुए भारी भ्रष्टाचार की शिकायत होने के बाद कार्रवाई होने से पीएचई विभाग के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने आनंद दयाल को उनके कमरे में बंद कर मारपीट की। जिसकी शिकायत आनंद दयाल ने सिटी कोतवाली छतरपुर में दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने PHE कर्मचारियों पुरुषोत्तमदास रैकवार, नंद किशोर रावत, सौरभ पटैरिया, कालका प्रसाद प्रजापति, प्रभात प्रताप सिंह समेत अन्य पांच लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/22 धारा 294, 323, 506, 34 IPC , 3(1) द, ध 3(2)V A, की धारा और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।