{"_id":"61fa86a671e87f5b6a32284c","slug":"chhatarpur-even-after-divorce-the-wife-wanted-a-compromise-if-the-husband-did-not-agree-then-the-brothers-were-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: तलाक के बाद भी पत्नी चाहती थी समझौता, पति नहीं माना तो भाइयों से पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: तलाक के बाद भी पत्नी चाहती थी समझौता, पति नहीं माना तो भाइयों से पिटवाया
Wed, 02 Feb 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:57 PM IST
सार
छतरपुर में तलाक के बाद समझौते के विवाद में पत्नी द्वारा पति को पिटवाने का मामला सामने आया है। पति अब गंभीर घायल है, जिला अस्पताल में उपचार करवा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक पत्नी को तलाक के बाद पति का साथ रहने से इनकार नागवार गुजरा और उसने भाइयों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। पति अब गंभीर घायल है, जिला अस्पताल में उपचार करवा रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन पहाड़ी इलाके का है। तलाक के बाद पत्नी के घर समझौते के लिए बात करने पहुंचे 28 वर्षीय पति नफीस खान पिता मुन्नाबाबू खान को सालों ने बुरी तरह पीटा और उलटा उसके खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया।
दो साल पहले शादी, 5 माह पहले तलाक..
घायल नफीस की मां और बहनों का कहना है कि उसके भाई की शादी 2 साल पहले संकट मोचन पहाड़ी निवासी परिवार की युवती से हुई थी। दोनों की 8 माह की बेटी भी है, जो कि अभी अपनी मां के ही पास है। पति-पत्नी में लगातार हो रहे विवाद के चलते अभी हाल ही में पांच माह पहले उनका तलाक हो गया है।
तलाक के पांच माह बाद बीतने के बाद पति नफीस को उसकी पत्नी और ससुरालियों ने समझौते के लिए अपने घर बुलवाया, जहां वह अपने छोटे भाई-बहनों के साथ पहुंच गया। जहां उससे दोबारा अपनी पत्नी को साथ रखने को कहा गया तो उसने कहा कि अगर साथ रहना ही था तो अलग क्यों हुए। हमारा तो तलाक हो गया है अब साथ रहने का क्या मतलब। जिससे इसी बात पर गुस्साए उसकी पत्नी और उसके भाइयों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी, उसके भाई-बहनों की जमकर पिटाई कर दी और थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट कर दी। झगड़े में सभी घायल जिला अस्पताल में हैं तो वहीं नफीस के ज्यादा घयाल होने पर वह अस्पताल में भर्ती है जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।