फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Crop kept in tractor burnt due to short circuit, major accident averted

छतरपुर: शॉर्ट सर्किट से जली ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी फसल, बड़ा हादसा टला

Sat, 02 Apr 2022 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 06:05 PM IST
सार

छतरपुर में सूखी फसल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने का मामला सामने आया है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से ट्रैक्टर-ट्राली बच गए।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Crop kept in tractor burnt due to short circuit, major accident averted
कमोदपुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी गेहूं की सूखी फसल में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में शऑर्ट-सर्किट से फसल में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से ट्रैक्टर-ट्राली बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के कमोदपुरा का है। कमोदपुरा निवासी हुकुम लोधी भरी दोपहरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेत से गेहूं की सूखी फसल लादकर खलिहान ले जा रहे थे तभी रास्ते से निकले बिजली के तारों से ट्रॉली में भरी फसल के टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारी निकली और सूखी फसल में आग लग गई। आग लगने पर आसपास के किसानों ने भी उसे बुझाने की कोशिश की। बाद में सूचना नगर परिषद के फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। मौके पर समय रहते दमकल पहुंचने से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया वरना ट्रैक्टर-ट्राली जलकर खाक हो जाते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed