फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: After nine days of marriage, the bride reached her maternal home from her in-laws, jewelery and cash absconded from the house

छतरपुर: शादी के नौ दिन बाद ससुराल से मायके पहुंची दुल्हन, घर से जेवर-नगदी लेकर पति छोड़ किसी और संग हुई फरार

Wed, 11 May 2022 11:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 11:59 AM IST
सार

एक दुल्हन शादी के चंद दिनों बाद ही अपने ससुराल वालों के साथ ही मायकों वालों को लूट कर किसी और के साथ फरार हो गई। वहीं अब दुल्हन के परिजन पुलिस से बेटी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur: After nine days of marriage, the bride reached her maternal home from her in-laws, jewelery and cash absconded from the house
एसपी ऑफिस में आवेदन लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के चंद दिनों बाद ही अपने ससुराल वालों के साथ ही मायकों वालों को लूट कर किसी और के साथ फरार हो गई। वहीं अब दुल्हन के परिजन पुलिस से बेटी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दुल्हन की मां ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटी को ढूंढने और उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के गौरिहार थाना के बेनीपुर गांव का है। यहां रहने वाले धनीराम अनुरागी मेहनत मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। जिनमें सबसे बड़ी बेटी संध्या (22 वर्षीय) की शादी उन्होंने 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ग्राम कायल में की थी। 21 अप्रैल को मां कमला ने बेटी को घर से विदा किया। शादी के बाद संध्या करीब 9 दिन तक ससुराल में रही, जिसके बाद वह 29 अप्रैल को अपने मायके वापस आ गई। 4 मई को करीब 12:00 बजे संध्या परिजनों से बुआ के घर जाने की बात कह कर घर से निकली। शाम को 5 बजे तक जब संध्या वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। घरवालों ने संध्या से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संध्या का फोन लगातार बंद आ रहा था। बेटी के अचानक लापता होने के बाद जब परिजनों ने घर में देखा तो उन्हें जानकारी लगी कि संध्या अपने साथ शादी में मिले ससुराल के जेवर, मायके में रखा सोना-चांदी, जेवर, नगदी, LIC की पॉलिसी, आधार कार्ड, परिचय पत्र, मार्कशीट समेत जरूरी दस्तावेज लेकर घर से फरार है। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। मायके वालों का कहना है कि उन्होंने बेटी के ससुराल में भी उसके जाने की बात पूछी थी लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने मायका पक्ष पर लगाया आरोप
बहू के अचानक लापता होने से ससुराल वाले भी उसे लगातार खोज रहे हैं। वहीं, ससुराल वालों ने मायका पक्ष पर बेटी से मिले होने और घर से जेवर गायब कराने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर केस दर्ज कराने की बात कही है, वहीं मायका पक्ष का कहना है कि बेटी ससुराल के सामान के साथ ही मायके से भी जेवर नगदी लेकर फरार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने की गिरफ्तारी की मांग
संध्या की मां कमला प्रजापति ने एसपी को आवेदन सौंप कर बेटी को ढूंढने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। कमला प्रजापति का कहना है कि बेटी को शादी से पहले लड़का दिखाया गया था, उसकी मंजूरी के बाद ही उसकी शादी की थी, लेकिन उसके बावजूद भी उसने किसी और के साथ भागकर हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी है। अब मेरी बाकी की चार बेटियों का क्या होगा।


यूपी के युवक पर लड़की भगाने का आरोप
संध्या की मां कमला ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के बरुआ-तिरुआ निवासी उमेश राजपूत (25 वर्षीय) पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि यदि उमेश को हिरासत में लिया जाए तो उनकी बेटी मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed